खबरें अब विस्तार से
स्नातक प्रथम खंड प्रतिष्ठा/ सामान्य /अनुषांगिक ( सत्र 2021- 24 ) परीक्षा 2022
साथियों ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक प्रथम खंड परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले वैसे कैंडिडेट जिनका सत्र 2020- 23 या 2019 - 22 है या फिर 2018 - 21 है। और अगर आप भी स्नातक प्रथम खंड के परीक्षा में अभी तक Pass/Qualified नहीं हुए हैं। आपका भी कोई एक या दो या सभी पेपर फंसा हुआ है। तब आप परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। विश्वविद्यालय के द्वारा परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी गई है। साथ में आप इस परीक्षा में शामिल होने हेतु मुख्य निर्देश है। इसे भी ध्यान पूर्वक पढ़ेंगे।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई अधिसूचना में निम्न बातें शामिल है।
1. कौन-कौन भर सकता है ? स्नातक प्रथम खंड के परीक्षा फॉर्म 2022.
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना में यह बताया गया है स्नातक प्रथम खंड परीक्षा 2022 में वैसे कैंडिडेट शामिल हो सकते हैं जिसका सत्र 2021-24 या सत्र 2020- 22 या 2019-22 या 2018-21 है। सत्र 2021 से 24 के कैंडिडेट को परीक्षा फॉर्म फिल अप करने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनके एडमिशन के समय ही महाविद्यालय और विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा फॉर्म फिल अप करवा लिया गया है वैसे कैंडिडेट का अब एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे । परीक्षा फॉर्म वैसे कैंडिडेट भरेंगे जो स्नातक प्रथम खंड परीक्षा 2022 में शामिल होना चाहते हैं और जिसक सत्र 2020-23 या 2019 - 22 या 2018- 21 है।
2. कब से कब तक भर सकते हैं? स्नातक प्रथम खंड परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा फॉर्म।
:- ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई अधिसूचना में स्नातक प्रथम खंड परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा फॉर्म फिलअप करने की तिथि सामान्य शुल्क के साथ 18 अक्टूबर 2022 से 22 अक्टूबर 2022 तक,
वही सामान्य विलंब शुल्क ₹30 के साथ 23 अक्टूबर 2022 से 25 अक्टूबर 2022 तक भर सकते हैं।
Note:- सूचना में यह भी बताया गया है कि कैंडिडेट परीक्षा फॉर्म की ऑनलाइन प्रतिलिपि के प्रिंट आउट निकाल कर अपने - अपने महाविद्यालय में निश्चित रूप से जमा कर देंगे।
3. कैसे भरे ? स्नातक प्रथम खंड के परीक्षा फॉर्म 2022।
साथियों यदि आप भी स्नातक प्रथम खंड परीक्षा 2022 में शामिल होना चाहते हैं तब आप नीचे दिए गए लिंक के अनुसार परीक्षा फॉर्म फिल अप कर सकते हैं परीक्षा फॉर्म फिल अप करने के लिए मांगे गए निर्देश को पूरा करना पड़ेगा आपके पास विश्वविद्यालय के रोल नंबर होंगे उस के माध्यम से आप परीक्षा फॉर्म फिल अप कर पाएंगे तो नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से संपूर्ण जानकारी और परीक्षा फॉर्म फिल अप कर सकते हैं।
LNMU | About | Links |
---|---|---|
Part 1 ( Ba/Bsc/Bcom ) | Exam Form 2022 | Click Here |
Part 1 ( Ba/Bsc/Bcom ) |
Exam Date 2022 | Click Here |
Download Exam Programme & Centre List 2022 | Exam Form Online 2022 | Click Here |
Exam Programme को समझे | Video | Click Here |
4. कब से होंगे? स्नातक प्रथम खंड के परीक्षा 2022
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना में यह बात स्पष्ट रूप से बता दिया गया है स्नातक प्रथम खंड परीक्षा 2022 की प्रस्तावित तिथि 9 नवंबर 2022 है।
विश्वविद्यालय द्वारा यह अधिसूचना 15 अक्टूबर 2022 को जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त यदि कोई जानकारी आपको और प्राप्त करना है तो हमारे यूट्यूब चैनल के माध्यम से वीडियो में कमेंट कर या इंस्टाग्राम को फॉलो करके मैसेज कर सकते हैं जानकारी देने का प्रयास अवश्य करूंगा।
5. स्नातक प्रथम खंड परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा कार्यक्रम और सेंटर लिस्ट कब जारी किए जाएंगे?
इसकी अधिसूचना मैं अपने वीडियो के माध्यम से और पोस्ट के माध्यम से पहले ही दे दिया हूं आप ऊपर दिए गए लिंक के अनुसार प्राप्त कर सकते हैं।